उन्नाव में बेटियों के लिए नई पहल, खेल सामग्री से संवरेगा हुनर

Share
उन्नाव, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को शिक्षित करने के साथ उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से सोमवार को विकास भवन सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी घनश्याम मीना के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम के दौरान जनपद के 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों तथा नगरीय क्षेत्र के 19 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को खेल सामग्री वितरित की गई। छात्राओं को बैडमिंटन, लूडो, शतरंज, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैट-बॉल, कैरमबोर्ड, जम्पिंग रोप, कैप और टी-शर्ट समेत विभिन्न खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम में शामिल छात्राओं से उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य के लक्ष्य को लेकर संवाद किया। उन्होंने शिक्षिकाओं, वार्डन एवं प्रधानाचार्याओं से छात्राओं की शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक कुमार पाण्डेय ने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जनपद में बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली बेटियों को सम्मानित भी किया जाएगा, जिससे वे आगे बढ़कर जनपद, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें।कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों एवं नगरीय क्षेत्र के विद्यालयों की वार्डन, शिक्षिकाएं व छात्राएं, जिला मिशन समन्वयक तथा डीएचईडब्ल्यू उन्नाव की टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *