पीएसी कैंप में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

Share

चोपन, सोनभद्र। पीएसी कैंप कनछ में हुई चोरी की घटना का चोपन पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई दो बैटरी, दो क्षतिग्रस्त इन्वर्टर, एक क्षतिग्रस्त स्टेबलाइजर और एक टुल्लू पंप बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 29-30 अगस्त की रात पीएसी कैंप कनछ में चोरी की घटना हुई थी। मामले में थाना चोपन में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगातार सुरागरसी-पतारसी में जुटी थी।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/इसी क्रम में सोमवार को सुबह करीब 7ः20 बजे बैरिहवा मोड़ बस स्टैंड, सलखन के पास पुलिस टीम ने चोरी की घटना से संबंधित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सुनील धरिकार उर्फ धाकड़ (35), गुड्डु धरिकार उर्फ गोलू (40) और मौसमी उर्फ मौसम (32) शामिल हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) और 324(4) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन गोपाल जी गुप्ता के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक रामज्ञान सिंह यादव, कांस्टेबल राहुल यादव, शिवम सरोज और महिला आरक्षी प्राची शुक्ला शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *