ओबरा, सोनभद्र। लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। सोमवार को उप जिलाधिकारी रवि कुमार, क्षेत्राधिकारी प्रभात राय और थाना प्रभारी सदानंद राय ने पुलिस बल के साथ नदी किनारे बसे गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों को संभावित खतरे के प्रति जागरूक किया।अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि जलस्तर में कभी भी तेजी से वृद्धि हो सकती है। ऐसे में नदी, नाले और जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास जाने से बचें। विशेष रूप से बच्चों को नदी किनारे न जाने दें और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रखने की अपील की गई।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/‘पुलिस टीम ने गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि जलस्तर बढ़ने, जलभराव अथवा किसी अन्य आपात स्थिति की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। प्रशासन ने कहा कि संभावित स्थिति को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है और नदी किनारे बसे गांवों में लगातार नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और किसी भी जोखिम से बचने की अपील की गई है।