भदोही। भारत की प्रमुख त्यौहार रतजग्गा ठेठ भाषा में इसे जगरन कहा जाता है। रक्षा बंधन पर्व के दूसरे दिन यह पर्व मनाया जाता है। नगर के सभी मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही काफी संख्या में चोटहिया जलेबी खरीदने वालो की कतार लगी रही जो देर शाम तक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। वहीं जगरन में भक्तजन रात भर जागरण देवी गीत, कजरी, भजन कीर्तन करते है। जगरन में सात प्रकार के अनाज भुजना व द्वार पर छिड़काव कर भगवान को भोग लगाया जाता है।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/इसमे विशेष कर जलेबी के साथ कई प्रकार की मिठाई परिवार में वितरण व रातभर जागरण करके मनाया जाता है। इस सम्बंध में छीतनी तालाब स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के आचार्य महादेव पंडित राहुल पाण्डेय ने बताया कि कजरी पर्व आस्था का पर्व होता है। जगरन में लोग रातभर जागकर मंदिरों व सार्वजनिक स्थानों तथा अपने-अपने घरों में भजन कीर्तन करते है। भक्तजन जौ को सिर पर तथा कान में डालकर अन्नदाता को प्रसन्न करते है ताकि पुत्र की लंबी आयु हो और अन्य की पैदावार भी अच्छी हो।