पुलिस ने चलाया जिले में सख्त अभियान, 4 वारंटी समेत 11 आरोपी गिरफ्तार, 230 वाहनों का चालान

Share
भदोही। एसपी अभिनव त्यागी के निर्देशन में जनपद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को 4 वारंटी समेत कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं यातायात पुलिस ने नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है।
थाना गोपीगंज के उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ओझा ने ग्राम बदरी इब्राहिमपुर से एक व्यक्ति को शांति भंग में गिरफ्तार किया। थाना औराई के उपनिरीक्षक रणजीत राम ने ग्राम सरौली उगापुर से और उपनिरीक्षक अजय कुमार ओझा ने ग्राम लीलापुर से एक-एक वारंटी को गिरफ्तार किया।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette वहीं उपनिरीक्षक सतीश कुमार ने महराजगंज बाजार से 2 व्यक्तियों को शांति भंग में गिरफ्तार किया। थाना चौरी उपनिरीक्षक नथुनी सिंह ने ग्राम मईहरदोपट्टी से 2 वारंटी को और उपनिरीक्षक केदार राम ने ग्राम डोमनपुर से 4 व्यक्तियों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 4 वारंटी और शांतिभंग के अंदेशा में 7 व्यक्तियों को धारा 170, 126 व 135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में चालान किया गया। वहीं यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 200 दोपहिया और 30 चारपहिया समेत कुल 230 वाहनों का चालान कर 2 लाख 70 हजार रुपए का समन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *