नाली विवाद बिना सुलझाए वापस लौटी राजस्व की टीमें

Share

बड़हलगंज। क्षेत्र के ग्राम पंचायत मदरहा (मिश्रपुरा) में नाली निर्माण को लेकर चल रहे विवाद के समाधान हेतु रविवार को नायब तहसीलदार जयप्रकाश और इंस्पेक्टर बड़हलगंज अतुल श्रीवास्तव ने राजस्व टीम के साथ गाँव का निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान द्वारा उपजिलाधिकारी मनीष कुमार को दिए गए प्रार्थना पत्र के बाद यह कार्रवाई की गई।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette निरीक्षण के दौरान नाली का निर्माण आधा-अधूरा पाया गया। आबादी क्षेत्र होने और विपक्षी पक्ष द्वारा न्यायालय से जुड़े कागजात प्रस्तुत करने के कारण मौके पर दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन सकी। नायब तहसील जयप्रकाश ने बताया कि नाली का निर्माण आबादी की भूमि पर किया जाना है। इस बीच एक पक्ष ने न्यायालय से संबंधित कुछ कागजात प्रस्तुत किए हैं, जिसकी वजह से फिलहाल दोनों पक्षों के बीच नाली निर्माण को लेकर सहमति नहीं बन सकी है। प्रस्तुत किए गए कागजों का सत्यापन कराया जा रहा है। जांच पूरी होते ही दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाकर मामले का उचित निस्तारण कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *