राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के स्वागत को लेकर भाजपा ने झोंकी ताकत

Share

बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के 31 अगस्त को प्रस्तावित बाराबंकी आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को उनके भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से भिटरिया स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री का स्वागत पार्टी की संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान करते हुए स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क और समन्वय पर जोर दिया।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteबैठक में स्वागत के लिए पांच प्रमुख स्थान निर्धारित किए गए। तय कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का स्वागत सफेदाबाद, चौपला, सफदरगंज, बघौरा, अहमदपुर टोल प्लाजा तथा भिटरिया में किया जाएगा। इन सभी स्थानों पर कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई। राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी तत्परता के साथ तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता संगठन की सामूहिक मेहनत पर निर्भर करती है, इसलिए सभी लोग अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठा और सक्रियता के साथ करें। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा ‘भुल्लन’ ने की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री के स्वागत में जिले भर से कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी और कार्यक्रम को यादगार बनाया जाएगा। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह, विधायक दिनेश रावत, विजय आनंद बाजपेयी, चेयरमैन जगदीश गुप्ता, जवाहर वर्मा, रिंकू सिंह, बृजेश रावत तथा रचना श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *