बाराबंकी। हिन्दी पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार पाटेश्वरी प्रसाद का जन्मदिन गुरुवार को पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप के आवास पर सादगी और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री गोप ने उन्हें माला पहनाकर और शाल भेंटकर जन्मदिन की बधाई दी। इसके बाद केक काटकर खुशी साझा की गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पाटेश्वरी प्रसाद के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर पाटेश्वरी प्रसाद को बाराबंकी सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में शुभकामनाएं मिलीं। फेसबुक, वाट्सएप और एक्स के माध्यम से दिनभर बधाइयों का सिलसिला चलता रहा। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, पत्रकारों, अधिवक्ताओं और समाजसेवियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि पत्रकारिता केवल खबरों को लिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की समस्याओं को सामने लाने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने की जिम्मेदारी भी पत्रकार की है। पाटेश्वरी प्रसाद ने अपनी लेखनी के माध्यम से लंबे समय से जनसरोकारों को प्रमुखता दी है। उनकी सक्रियता और सहज व्यवहार पत्रकारिता जगत के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने पाटेश्वरी प्रसाद के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteगांधी जयंती समारोह ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष तथा समाजवादी चिंतक राजनाथ शर्मा ने कहा कि पाटेश्वरी प्रसाद ने पत्रकारिता को केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी के रूप में निभाया है। उन्होंने जनहित से जुड़े मुद्दों को निर्भीकता से उठाने के साथ ही पत्रकारों की समस्याओं और उनके सम्मान के लिए भी लगातार आवाज बुलंद की है। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में पत्रकारिता के सामने अनेक चुनौतियां हैं। ऐसे समय में पत्रकारों के बीच संवाद, आपसी सहयोग और सामाजिक सरोकारों को मजबूत करना बेहद जरूरी है। पाटेश्वरी प्रसाद का सरल स्वभाव और सभी के साथ आत्मीय संबंध उन्हें पत्रकारिता जगत में अलग पहचान देता है। उन्होंने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
सोशल मीडिया पर भी छाई बधाइयां
पाटेश्वरी प्रसाद के जन्मदिन को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों में उत्साह दिखाई दिया। फेसबुक, वाट्सएप और एक्स पर बधाई संदेशों की बाढ़ रही। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पत्रकार साथियों के साथ ही अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। समारोह में गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष राजनाथ शर्मा, दरगाह शरीफ वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष वासिक वारसी, अजय वर्मा बबलू, फजल इनाम मदनी, अक्षत शुक्ला, हमायूं नईम खान, तारिक जिलानी, हसमत अली ‘गुड्डू’ समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने पाटेश्वरी प्रसाद को शुभकामनाएं देते हुए उनके निरंतर सक्रिय और स्वस्थ जीवन की कामना की।