साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्राओं को किया जागरूक

Share
पुरवा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में गुरुवार को रामकली बुद्धीलाल इंटर कॉलेज पुरवा एवं राम रानी देवी पब्लिक स्कूल पुरवा में मिशन शक्ति एवं साइबर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी पुरवा अरविन्द कुमार ने की।
संगोष्ठी में छात्राओं को मिशन शक्ति केन्द्रों की सेवाओं, संपर्क व्यवस्था एवं सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने ‘Know Your MSK, Meet Your MSK, Find Your MSK एवं Ask Your MSK’ के माध्यम से छात्राओं को मिशन शक्ति केन्द्रों तक पहुंचने के तरीके समझाए।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/इस दौरान साइबर स्टॉकिंग, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, मॉर्फिंग, एआई डीपफेक, सेक्सटॉर्शन, फोटो आधारित ब्लैकमेल, साइबर बुलिंग और ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। छात्राओं को अजनबियों से ऑनलाइन संपर्क करने, निजी जानकारी व लोकेशन साझा करने के जोखिमों तथा साइबर अपराध की स्थिति में डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने की जानकारी भी दी गई।अधिकारियों ने कहा कि किसी भी समस्या या शिकायत की स्थिति में छात्राएं मिशन शक्ति केन्द्र अथवा पुलिस से संपर्क करने में संकोच न करें और साइबर अपराध होने पर समय रहते उपलब्ध सहायता व्यवस्था का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *