के एस चिल्ड्रन्स एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

Share
कोतवाली देहात । के एस  चिल्ड्रन्स एकेडमी में रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास, उत्साह एवं प्रेमपूर्ण वातावरण में मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भारतीय संस्कृति एवं भाई-बहन के पवित्र स्नेह का सुंदर संदेश प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने अपने भाइयों की कलाइयों पर प्रेमपूर्वक राखी बाँधी तथा भाइयों ने भी अपनी बहनों के प्रति स्नेह एवं सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व से परिचित कराया। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन केवल राखी बाँधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास, स्नेह, जिम्मेदारी और एक-दूसरे के प्रति सम्मान का प्रतीक है। बच्चों को भारतीय परंपराओं एवं संस्कारों से जोड़ने के उद्देश्य से विद्यालय में इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते हैं।विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे पर्व बच्चों में प्रेम, सहयोग, संस्कार एवं पारिवारिक मूल्यों की भावना को मजबूत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *