विधायक अशोक कुमार राणा ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण

Share
धामपुर। धामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक कुमार राणा ने विगत वर्षों में बाढ़ से अत्यधिक प्रभावित खो नदी के बांये तट पर स्थित ग्राम नंदगांव, नयागांव, नाथाडोई, कोपा और धुराहरा गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सिंचाई विभाग द्वारा कराये गए समस्त बाढ सुरक्षात्मक कार्य पूर्णतः प्रभावी रूप से कार्य कर रहे हैं  जिसके फलस्वरूप ये सभी ग्राम वर्तमान में बाढ के खतरे से सुरक्षित हैं। विधायक जी द्वारा सिंचाई विभाग धामपुर द्वारा सम्पादित कराई गई बाढ  सुरक्षात्मक परियोजनाओं के कार्यों की सराहना करते हुए प्रशंसा व्यक्त की तथा सम्बन्धित अधिकारियों को खो नदी का जलस्तर बढने पर सतत निगरानी और तत्परता बनाए रखने के निर्देश दिए।
 इसके अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम कोपा तथा धुराहरा के निकट दो ऐसे स्थान जहाँ खो नदी का प्रवाह सड़क के अत्यंत निकट है , वहाँ तत्काल सड़क को सुरक्षित किया जाये तथा इन स्थानों के लिए दीर्घकालिक स्थाई समाधान की विस्तृत कार्ययोजना शीघ्र तैयार की जाए। इस दौरान विधायक जी द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए और ग्रामीणों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया और रक्षाबंधन की शुभकामनाऐं ज्ञापित की ।
read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/गौरतलब है कि पिछले कई वर्षों से नंदगांव, नयागांव, नाथाडोई, कोपा और धुराहरा सहित आसपास के गांव खो नदी की बाढ़ की चपेट में आते रहे हैं। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक अशोक कुमार राणा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं जल शक्ति मंत्री के समक्ष मामला प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर के माध्यम से नंदगांव, नाथाडोई तथा कोपा-धुराहरा क्षेत्र में बोल्डर एप्रन, बोल्डर पिचिंग और जियो बैग्स के स्टड सहित विभिन्न बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य कराए गए।विधायक जी ने बताया कि विभाग द्वारा कराए गए बाढ़ सुरक्षा कार्यों से इन गांवों को काफी राहत मिली है। ग्रामीणों ने भी सुरक्षा कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। भ्रमण के दौरान नंदगांव के ग्रामीणों ने गांव के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र तक अतिरिक्त बोल्डर पिचिंग कराने की मांग विधायक जी के समक्ष रखी।इस दौरान सिंचाई विभाग धामपुर के अधिशासी अभियंता अरुण सचदेवा एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह मौजूद रहे। अधिशासी अभियंता अरुण सचदेवा ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि विभाग ग्रामीण आबादी की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से संबंधित किसी भी समस्या या शिकायत की सूचना बाढ़ नियंत्रण कक्ष धामपुर को दूरभाष के माध्यम से दी जा सकती है, जिसका तत्काल समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।भ्रमण के दौरान सहायक अभियंता विक्रांत कुमार, जूनियर इंजीनियर नवीन शर्मा, नासिर हुसैन, गौरव कुमार ,लोक निर्माण विभाग से धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा नितिन चौहान, ओमप्रकाश शर्मा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पवन कुमार, पूर्व ग्राम प्रधान हरज्ञान सिंह, महेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान कोपा हेमराज सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान सलीम अहमद,अंकित कुमार, अशोक कुमार, रामफूल सिंह ,वेदप्रकाश शर्मा, अरुण कुमार, रिंकू कुमार, जॉनी कुमार, भारत सिंह, मिथिल कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *