जिला कारागार में डीएम-एसपी का संयुक्त निरीक्षण, बैरक से भोजन तक व्यवस्थाएं परखी

Share
उन्नाव। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने मंगलवार को पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिला कारागार उन्नाव का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/निरीक्षण के दौरान बैरकों, बंदियों की स्थिति, भोजन एवं साफ-सफाई, चिकित्सकीय सुविधाओं सहित कारागार परिसर की अन्य व्यवस्थाओं को देखा गया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।डीएम और एसपी ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने तथा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न रहने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *