नवागत पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई को एमआर पाशा ने दी गुलदस्ता भेंट कर बधाई

Share
बिजनौर। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के संस्थापक / राष्ट्रीय अध्यक्ष व सामान्य लोकसभा चुनाव 2024 के ब्रांड एंबेसडर /जिला स्तरीय समिति सदस्य एमआर पाशा व संगठन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों द्वारा मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर नवागत लोकप्रिय पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई को शॉल ओढ़ाकर  व गुलदस्ता देकर बधाई दी।लोकप्रिय पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बधाई देने के बाद एमआर पाशा की पीठ थपथपाई और उनके कार्य की सराहना की।  एमआर पाशा ने लोकप्रिय पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की कार्य करने की शैली की प्रशंसा की। तथा उन्होंने कहा कि जब से एसपी साहब जनपद में आए हैं जनपद की पुलिस में कार्य करने की शैली में बदलाव देखने को मिला है इसको देखते हुए।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/एसपी साहब जनता के प्रति अच्छा व्यवहार व पीडितों की शिकायत को गंभीरता से लेकर निस्तारण कर रहे हैं। एमआर पाशा ने एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई को दिव्यांगों की समस्याओं से अवगत कराया।   नवागत लोकप्रिय पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आपकी सभी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा,और मैं अपने स्तर से बिजनौर के सभी थाना प्रभारियों व पुलिस क्षेत्रीय अधिकारियों को अवगत कराऊंगा । उन्होंने कहा कि मैं आपको अस्वस्त करता हूं कि किसी भी राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के कार्यकर्ता, पदाधिकारियों का शोषण नहीं किया जाएगा। अगर कहीं भी शोषण किया जाता है तो संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।इस मौके पर शहजाद गोविंदपुर वाले,नकुल कुमार,सुशील कुमार,शाह आलम,मोहम्मद इकराम,मोहम्मद आजम,मास्टर अफजल,नसीम अहमद,सनावर, अनुज वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *