जन्मदिन के मौक़े पर सेवा और इंसानियत का संदेश,

Share
किरतपुर । बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के सांसद चन्दन चौहान का जन्मदिन सेवा और इंसानियत के संदेश के साथ मनाया गया। युवा राष्ट्रीय लोकदल नेता एवं इण्डियन बैकवर्ड कांफ्रेंस उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शोएब ने अपनी टीम के साथ नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र स्थित आर्य सुगंध आश्रम पहुंचकर आश्रमवासियों के बीच खुशियां बांटीं।इस दौरान आश्रमवासियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई और केक काटा गया।चौधरी शोएब ने वीडियो कॉल के माध्यम से सांसद चन्दन चौहान की आश्रमवासियों से बात भी कराई, जिस पर सांसद ने उनका हालचाल जाना और आशीर्वाद लिया।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/सेवा अभियान के तहत नजीबाबाद बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और किरतपुर रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया। चौधरी शोएब ने कहा कि असली खुशी जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाने में है।इस अवसर पर सांसद के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। कार्यक्रम में वसीम राजा प्रधान,संदीप चौधरी,आमिर तोमर, गौरव चौधरी,पत्रकार मोहम्मद परवेज,आमिर खान,उवेश खान, सलीम सिद्दीकी,मोईन खान, अमित सिंह,हेमंत चौधरी,मुकीम खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *