इंदिरापुरम, 23 अगस्त 2026। शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसाइटी में रविवार को F-3 ब्लॉक में PNG गैस पाइपलाइन से गैस रिसाव की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर जांच के दौरान पता चला कि ऊपर से किसी स्थान का एक छोटा अनधिकृत छज्जा/शेड टूटकर PNG पाइपलाइन पर गिर गया, जिससे पाइपलाइन प्रभावित हुई और गैस रिसाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई।जांच के दौरान यह भी सामने आया कि टूटा हुआ छज्जा शाफ्ट के अंदर गिरा था। शाफ्ट के अंदर विभिन्न स्थानों पर किए गए अनधिकृत कार्य एवं निर्माण के कारण उसका काफी हिस्सा बंद है। इसके चलते शाफ्ट के अंदर उचित तरीके से निरीक्षण करना मुश्किल हो रहा था ।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/
पहले भी हो चुकी है आग लगने की घटना
सोसाइटी में अनधिकृत शेड को लेकर सुरक्षा संबंधी यह पहली गंभीर घटना नहीं है। इससे पूर्व भी एक अनधिकृत शेड पर वेल्डिंग का कार्य किए जाने के दौरान आग लग गई थी। उस समय भी समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था और बड़ा हादसा टल गया था।लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने सोसाइटी में अनधिकृत निर्माण और शेड के संबंध में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
GDA के नोटिस के बावजूद कार्रवाई पर सवाल
जानकारी के अनुसार, सोसाइटी के एक फ्लैट में अनधिकृत शेड तथा छत पर किए गए निर्माण को लेकर GDA द्वारा नोटिस भी जारी किया गया था। इसके बावजूद अनधिकृत निर्माण को हटाने/ध्वस्त करने की कार्रवाई के आदेश के बाबजूद अनधिकृत ढांचे को नहीं हटाये जाने पर विभाग के कार्य प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।बताया जा रहा है कि GDA की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि सोसाइटी में किसी भी प्रकार के अनधिकृत निर्माण की स्थिति में RWA की जिम्मेदारी भी तय हो सकती है। ऐसे में PNG पाइपलाइन के आसपास किए गए निर्माण तथा शाफ्ट को अवरुद्ध करने वाले कार्यों की जांच और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।