तेज रफ्तार कार की टक्कर से दंपती घायल

Share
नवाबगंज,उन्नाव। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर  जगदीशपुर कट के पास सोमवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार  शमशाद (50) पुत्र अफजल निवासी बहाउद्दीनपुर, थाना अजगैन अपनी पत्नी तहसीन (45) के साथ बाइक से उन्नाव जा रहा था। तभी जगदीशपुर कट पार करते समय तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/ जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद  राहगीर दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना  हाईवे एंबुलेंस को दी जिससे मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने उन्हें उपचार के लिए नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।जहां  चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।वहीं, दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *