रबीउल अव्वल शरीफ को लेकर कोतवाली भदोही में हुई शांति समिति की बैठक

Share
भदोही। रबीउल अव्वल शरीफ के मद्देनजर रविवार को भदोही कोतवाली में शांति समिति की बैठक प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार राय की अध्यक्षयता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार राय ने कहा कि रबीउल अव्वल शरीफ का पर्व शांतिपूर्ण व भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कोई भी जुलूस व जल्सा बगैर परमिशन के नही निकाले जाएंगे। कोतवाल शैलेश कुमार राय ने कहा कि अगर कोई भी जुलूस व जल्सा या कोई भी कार्यक्रम कराना चाहते हैं तो इसके पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य है। उन्होंने कहा भदोही के लोग सभी पर्वो को आपसी मेल-मिलाप व भाईचारे के साथ मनाते है यही भदोही की खूबसूरती भी है। कहा पर्वो में खलल पैदा करने वालो को किसी भी हाल में बख्शा नही जाएगा।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/जुलूस की निगरानी पर्याप्त पुलिस बल व ड्रोन कैमरा से की जाएगी। कहा कोई भी नई परंपरा की इजाजत नही दी जायरगी। कोतवाल शैलेश कुमार राय ने बैठक में आये हुए दोनों समुदाय के धर्मगुरू व  सम्भ्रांतजनो से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और समय रहते उनका निदान करने की बात कही। इस मौके पर कस्बा चौकी इंचार्ज शमशाद खान सहित मरकजी तबलीग सीरत कमेटी के सदर हाजी इम्तियाज़ अंसारी, जर्नल सेक्रेटरी पत्रकार आफ़ताब अंसारी, महमूद अकबर अंसारी सेक्रेटरी सभासद सेराज अंसारी, सभासद गुलाम हुसैन संजरी, भरत जायसवाल, दानिश सिद्दीकी, अलाउ खान, जमील अंसारी, इरसाद अंसारी, बब्लू अंसारी, वसीम खान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *