बीना, सोनभद्र। एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) एवं एनएसपीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिवाकर कौशिक ने एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना का दौरा कर प्रमुख प्रचालन क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, प्रचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल अनुशासन और निरंतर सुधार से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की।दौरे के दौरान कौशिक ने ट्रैक हॉपर और कोल स्टैक यार्ड का निरीक्षण कर कोयला हैंडलिंग एवं प्रबंधन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संयंत्र के निर्बाध एवं कुशल संचालन के लिए प्रभावी कोयला प्रबंधन को महत्वपूर्ण बताते हुए प्रचालन एवं अनुरक्षण के उच्च मानकों को लगातार बनाए रखने पर जोर दिया। इसके बाद उन्होंने स्टेज-2 यूसीबी का निरीक्षण किया। यहां विभिन्न गतिविधियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षित, सुचारु और प्रभावी ढंग से कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों से संवाद कर कार्यों में दक्षता, अनुशासन और सतत सुधार की संस्कृति को और मजबूत करने का आह्वान किया।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ दौरे के दौरान परियोजना के लिए 5 एस प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। क्यूसीएफआई हैदराबाद द्वारा जारी यह प्रमाण-पत्र जुलाई 2026 से जुलाई 2029 तक वैध है। दिवाकर कौशिक ने प्रमाण-पत्र परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक ई. प्रभाकर राव को प्रदान किया। उन्होंने उपलब्धि के लिए परियोजना टीम को बधाई देते हुए उत्कृष्टता के अगले स्तर की दिशा में आगे बढ़ने और श्रन्ैम् प्रमाणन हासिल करने के लिए प्रेरित किया। एडीएम कॉन्फ्रेंस रूम में एसएमसी सदस्यों के साथ आयोजित बैठक में सुरक्षा और कार्यस्थल उत्कृष्टता से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। कौशिक ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी स्तरों पर सजगता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट प्रचालन केवल तकनीकी दक्षता से नहीं, बल्कि सुरक्षित कार्य संस्कृति, टीम भावना और निरंतर सुधार की प्रतिबद्धता से भी हासिल होता है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए परियोजना की प्रचालन क्षमता को और बेहतर बनाने तथा सुरक्षा एवं उत्कृष्टता के मानकों को लगातार ऊंचा उठाने के लिए प्रेरित किया। यह दौरा ई. प्रभाकर राव, परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी सिंगरौली के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सी.एच. किशोर कुमार महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), रश्मिरंजन मोहंती महाप्रबंधक (परियोजना), अंजन कुमार पाल महाप्रबंधक (प्रचालन एवं ईंधन प्रबंधन), अवनीश कुमार सिंह महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं), सुनील कुमार मिश्रा महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग) आदि मौजूद रहे।