क्रांतिवीरों के सपनों के अनुरूप राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प

Share
बलिया। आजादी के जंग में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सुखपुरा के तीन रणबांकुरों शहीद चंडी प्रसाद,कुलदीप सिंह व गौरी शंकर की याद में रविवार को आयोजित सुखपुरा बलिदान दिवस पर शहीद स्मारक सुखपुरा पर ध्वजारोहण के बाद शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।सेनानी उत्तराधिकारी बृजानंद पांडेय ने अध्यक्षीय संबोधन में श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के जंग में देश पर मर मिटने वालों के कारण ही हम आज आजाद भारत में खुली हवा में सांस ले रहे है।आज के युवा वर्ग को अपने इतिहास से सबक लेने की जरूरत है।युवा वर्ग पर ही देश का भविष्य निर्भर है।बलिदान दिवस पर बलिदानियों के सपनों के अनुरूप राष्ट्र का निर्माण करने का संकल्प आज के युवा वर्ग को लेने की जरूरत है। स्वतंत्रता शहीद स्मारक संस्थान सुखपुरा के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह,श्रीराम सिंह,उषा सिंह, पूर्व प्रमुख अनिल सिंह, द्विजेंद्र मिश्र,विजय शंकर सिंह,विश्राम सिंह,रामानंद पांडेय आदि ने संबोधित किया।संचालन संस्थान के प्रबंधक उमेश सिंह,संतोष गुप्ता व रमाशंकर यादव ने संयुक्त रुप से किया।इसके पूर्व सेनानी उत्तराधिकारी बृजानंद पांडेय ने शहीद स्मारक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।इस मौके पर पंचायत प्रशासक अभिमन्यु चौहान,उपेंद्र कुमार सिंह, धीरेंद्र राय,अजय शंकर शुक्ला,अमित सिंह गोलू आशीष त्रिवेदी,सिंटू सिंह, अप्पू सिंह,सुभाष आदि मौजूद रहे।
सेनानी आश्रितों का हुआ सम्मान 
सुखपुरा बलिदान दिवस पर संस्थान द्वारा पूर्व सैनिकों, सेनानियों के आश्रितों एवं विभिन्न क्षेत्रों में किए गए योगदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों, मेधावी छात्र -छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान में उन्हें प्रमाण पत्र व अंग वस्त्र प्रदान किया गया है।पंचायत द्वारा स्वच्छ व स्वस्थ सुखपुरा के क्रम सबको डस्टबीन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *