सपा सांसद का बड़ा बयान, कहा ओपी राजभर सपा में शामिल हुए तो वह पार्टी छोड़ देंगे

Share
बलिया। “जिस दिन ओमप्रकाश राजभर समाजवादी पार्टी में आएंगे मैं उसी दिन पार्टी छोड़ दूंगा”। वह आदमी कतई कबूल नहीं है।जो कभी हमारे धर्म को गाली दे ,कभी ब्राह्मण समाज, कभी क्षत्रिय समाज,अभी यादव समाज को गाली दे।उक्त बातें सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर ने बलिया के पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा।सांसद ने कहा कि राजनीत में जाति चलती है।कहा कि जाति से जमात बनती है।रमाशंकर राजभर जात से जमात बनाते है।और ये लोग जाति से जातियों को काटने का काम करते हैं।ओम प्रकाश राजभर कह रहे हैं कि पीडीए के नाम पर कुर्मी समाज को अखिलेश जी बरगलाने का काम कर रहे हैं के प्रश्न पर कहा कि पहले उनसे यह पूछिए कि जब 2019 में योगी जी ने मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ उत्तर प्रदेश का इतिहास रहा कि आज तक कोई मंत्री बर्खास्त नहीं हुआ था। लेकिन 2019 में इसी योगी जी ने ओम प्रकाश राजभर को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया था। बर्खास्त होने के बाद फिर वह भाजपा में कैसे गये। और सबसे बड़ा सवाल है राजभर समाज में रेस का।और राजभर समाज ही नहीं राजभर,प्रजापति,बिंद,मछुआ समाज आप देखे होंगे 2022 में उत्तर प्रदेश सरकार के केबिनेट ओमप्रकाश राजभर, और उत्तर प्रदेश की कैबिनेट में 17 जातियों को आरक्षण देने का प्रस्ताव दिल्ली कैबिनेट को भेजा था। जहां दिल्ली की केबिनेट ने खारिज कर दिया। तो अगर यह राजभर समाज के ही हितैसी है तो वह यह सवाल करें कि यूपी का प्रस्ताव दिल्ली में कैसे काट दिया। मैं सदन में इस सवालको उठाया था तो भारत सरकार के मंत्री ने जवाब दिया कि इसको खारिज कर दिया गया है।ऐसे मंत्रिमंडल में ये लोग हैं। सिर्फ कुर्मी का सवाल नहीं है, संपूर्ण पीडीए इतना एकजुट है कि आचार संहिता लागू होने दीजिए। गांव-गांव खदेड़ा जाएंगे और मारे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *