अमूल्य सांस्कृतिक परंपरा है रक्षाबंधन 

Share
बलिया।जनपद के एक निजी मैरिज हाल में परिवहन मंत्री एवं नगर विधायक दयाशंकर सिंह के सौजन्य से रविवार को राखी मिलन समारोह एवं बहनों के विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं और बहनों ने सहभागिता कर मंत्री को राखी बांधी और उनके दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर मंडल अध्यक्ष सोनी तिवारी ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को राखी बांधकर किया। इसके बाद महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने मंत्री को राखी बांधी। दयाशंकर सिंह ने सभी बहनों को उपहार भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्य अतिथि दयाशंकर सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में विश्वास, स्नेह, सम्मान और संकल्प का प्रतीक है। भाई-बहन का यह पवित्र रिश्ता हमारी अमूल्य सांस्कृतिक परंपरा है।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/इसी भावना को मजबूत करने और बहनों के सम्मान के उद्देश्य से राखी मिलन समारोह आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान और समाज के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। बहनों का स्नेह और आशीर्वाद परिवार को मजबूती देने के साथ ही समाज में आपसी विश्वास और सामाजिक समरसता को भी बढ़ाता है। कहा बहनों के मान-सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तैयार हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं सोनी तिवारी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सहयोग को मजबूत करने वाला पर्व है। यह एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सुरक्षा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देता है। समारोह बहनों के सम्मान और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को समर्पित रहा। समारोह में महिलाओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *