सोनभद्र। वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात वारंटी और एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए वारंटी अभियुक्तों में गंगा कुमार पुत्र सन्त कुमार, निवासी पूरब मोहालय रोहित पुत्र रामजी, निवासी तिलौलीय इन्दल पुत्र जवाहिर, निवासी जमगाईय नन्दू पुत्र मेधई, निवासी तिलौलीय सुनील विश्वकर्मा पुत्र राधेश्याम, निवासी गुरमाय अरुण सोनकर पुत्र स्व. महेश, निवासी नई बस्ती तथा धर्मेन्द्र मौर्या पुत्र शिवजी मौर्या, निवासी मोकरम, थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र शामिल हैं।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette
पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित गिरफ्तार
इसके अलावा रॉबर्ट्सगंज थाने में पंजीकृत मु0अ0सं0-697/2026, धारा 87, 137(2), 351(2), 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त चन्दन पुत्र सजिन्दर, निवासी ग्राम मझगवां, थाना करमा, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 22 वर्ष को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।