सावन के अंतिम सोमवार को शिवद्वार धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

Share

जैकी बाबा के नेतृत्व में 51 कांवरियों का जत्था विजयगढ़ के रामसरोवर से जल भरकर करेगा बाबा का जलाभिषेक
सोनभद्र। सावन के अंतिम सोमवार को लेकर जनपद में शिवभक्तों में खासा उत्साह है। घोरावल विधानसभा क्षेत्र से बसपा नेता सुनील पांडेय उर्फ जैकी बाबा के नेतृत्व में 51 कांवरियों का जत्था ऐतिहासिक विजयगढ़ दुर्ग स्थित रामसरोवर से पवित्र जल लेकर शिवद्वार धाम पहुंचेगा और बाबा उमामहेश्वर का जलाभिषेक करेगा।कांवरियों का जत्था शनिवार को विजयगढ़ दुर्ग स्थित रामसरोवर से जल भरेगा। इसके बाद रविवार को शिवद्वार धाम के लिए पैदल यात्रा शुरू की जाएगी। कांवरिये निर्धारित मार्ग से होते हुए घोरावल के प्रसिद्ध शिवद्वार मंदिर पहुंचेंगे। यहां सावन के अंतिम सोमवार को विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ को पवित्र जल अर्पित किया जाएगा।धार्मिक यात्रा में आकाश गुप्ता, आशीष मिश्रा, प्रदीप शुक्ला, अनूप शुक्ला और संदीप मौर्य समेत बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल होंगे। कांवर यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/
बोल-बम के जयघोष से गूंजेगा शिवद्वार
सावन के अंतिम सोमवार पर शिवद्वार धाम में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र हर-हर महादेव और बोल-बम के जयघोष से गूंजेगा। दूर-दराज से पहुंचने वाले श्रद्धालु बाबा उमामहेश्वर का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। आस्था के इस बड़े आयोजन को लेकर शिवद्वार धाम में तैयारियां भी तेज हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *