बहराइच ( कैसरगंज ) । जिलाधिकारी बहराइच के निर्देश के क्रम में तहसील कैसरगंज के लिए गिरीश चंद्र श्रीवास्तव को सरकारी नामिका अधिवक्ता (राजस्व) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता, 2006 एवं उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता नियमावली, 2016 के प्रावधानों के तहत की गई है।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/जारी आदेश के अनुसार नामिका अधिवक्ता कैसरगंज तहसील स्थित उपजिलाधिकारी/तहसीलदार एवं चकबंदी अधिकारियों के न्यायालयों में ग्राम सभा के विरुद्ध तथा ग्राम सभा की ओर से दायर होने वाले वादों की पैरवी करेंगे। नियुक्ति का कार्यकाल तीन वर्ष निर्धारित किया गया है।जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कैसरगंज सहित जिले की विभिन्न तहसीलों के लिए नामिका अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई है।