नगीना । भाजपा नेता रोहित रवि को सामाजिक संगठन श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ भारत का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।
भारत सरकार के न्याय एवं कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पटका पहनाकर किया सम्मानित।सामाजिक संगठन श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के कुरुक्षेत्र हरियाणा में आयोजित सातवें राष्ट्रीय अधिवेशन में नगीना निवासी पूर्व विधायक सतीश गौतम के पुत्र भाजपा नेता रोहित रवि को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश चुना गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कानून एवं न्याय मंत्री भारत सरकार अर्जुन मेघवाल ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश रोहित कुमार रवि सहित उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान,हरियाणा, पंजाब,गुजरात राज्यों के अध्यक्षों को पटका पहनाकर सम्मानित किया।
read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/अधिवेशन में देश भर से आए संतो समाजसेवियों शिक्षाविदों युवाओं और बुद्धिजीवियों को सम्मानित किया गया एवं देश भर में गुरु रविदास जी के 650 में जन्म दिवस के अवसर पर होने जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय न्याय एवं कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल,पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ बनवारी लाल,रविदास आचार्य सुरेश राठौड़, पूर्व विधायक दिल्ली चांदराम,पूर्व सांसद दिल्ली डॉ0अनीता आर्य, महामंत्री संगठन व पूर्व केंद्रीय मंत्री सूरजभान कटारिया, तेजपाल सहरावत, नट्टू भाई, एड. अशोक कुमार, विजयपाल सिंह, जसवंत पठानिया, कृष्ण भूक्कल, जुगल किशोर, के सी रंगा एवं पूरे देश भर से आए हजारों की संख्या में संगठन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।