सर्विस रोड पर आक्रमण, राहगीरों के लिए बना मुसीबत

Share
नवाबगंज,उन्नाव लखनऊ-कानपुर राजमार्ग के नवाबगंज बाईपास स्थित दुर्गा मंदिर रोड के बगल में बनी सर्विस रोड पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्विस रोड पर दुकानों का सामान और अन्य सामग्री फैलाए जाने से रास्ता संकरा हो गया है।सर्विस रोड से निकलने की जगह नहीं मिलने के कारण राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को मजबूरी में राजमार्ग की उल्टी दिशा में चलना पड़ रहा है।
read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/ इससे तेज रफ्तार वाहनों के बीच हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि राजमार्ग की सर्विस रोड को अतिक्रमणमुक्त कराकर आवागमन सुचारु कराया जाए, ताकि राहगीरों को मजबूरी में राजमार्ग की उल्टी दिशा में न चलना पड़े और दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *