बलिया का नहीं हुआ समुचित विकास-अजय राय

Share
बलिया। बलिया पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बलिया के विकास पर बुधवार को मीडिया से बातचीत की। बलिया बलिदान दिवस में शिरकत करने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम यहां आकर अपना सौभाग्य समझते हैं।शहीदों ने अपने प्राणों की आहूति देकर जो भारत हमको दिया है। उस भारत को बनाएं, भारत को मजबूत करें और बलिया को विकास के मार्ग पर ले चलें। यही मेरा आग्रह है।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ हम सब लोग मिलकर इस स्थान को आगे ले चलें। जिस तरह बलिया ने पूरे देश को एक आगे बढ़ने का स्थान दिया। जिस उद्देश्य से यहां के बहादुरों ने अपने आप को समर्पित किया। उसे हिसाब से बलिया का विकास नहीं हुआ है। निश्चित तौर से बलिया का विकास होना चाहिए।बलिया आगे प्रगति करे,यही कामना है।इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने शहीदों,सेनानियों,महापुरूषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *