नगीना । ब्लॉक कोतवाली के खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने कंपोजिट विद्यालय सैदपुरी महीचंद (1-8), ब्लॉक कोतवाली, का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की समस्त शैक्षिक एवं भौतिक व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया। कक्षाओं में अध्यापन कार्य, बच्चों की उपस्थिति, स्वच्छता एवं विद्यालय परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/निरीक्षण में पाया गया कि विद्यालय के बच्चे शत-प्रतिशत गणवेश में और 90% उपस्थित थे। खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों के साथ शैक्षिक गतिविधियों में भी सहभागिता की। मिड डे मील की गुणवत्ता जांचने के लिए उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर स्वयं भोजन ग्रहण किया और भोजन की गुणवत्ता व स्वच्छता पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के उपरांत खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने विद्यालय की समस्त व्यवस्थाओं को उत्तम बताया। उन्होंने समस्त विद्यालय स्टाफ की मेहनत की सराहना की तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा बच्चों के लिए किए जा रहे सर्वोत्तम कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी।