ऑपरेशन के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ी, लखनऊ ले जाते समय मौत

Share
नवाबगंज,उन्नाव  अजगैन स्थित अजगैन मेडिकल सेंटर में प्रसव के लिए भर्ती कराई गई महिला की ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ गई। मेडिकल सेंटर के चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने मेडिकल सेंटर पहुंचकर हंगामा किया और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची अजगैन पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रूबी (35 वर्ष) पत्नी सतीश गौतम, निवासी कुशली खेड़ा, थाना अजगैन के परिजनों  ने बताया प्रसव पीड़ा होने पर अजगैन स्थित अजगैन मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था। वहां ऑपरेशन के जरिए प्रसव कराया गया, जिसके बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी। मेडिकल सेंटर प्रबंधन ने उसे तत्काल बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भेज दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।readmore:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद महिला की हालत लगातार खराब होती रही, लेकिन समय रहते समुचित उपचार नहीं दिया गया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन मेडिकल सेंटर पहुंच गए और वहां हंगामा करते हुए चिकित्सकों व प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।बताया गया कि ऑपरेशन से जन्मा नवजात शिशु पूरी तरह स्वस्थ है। रूबी का यह चौथा बच्चा था। मां की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की सूचना मिलते ही अजगैन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।अजगैन पुलिस  कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त मेडिकल सेंटर में इससे पहले भी इलाज के दौरान मरीजों की हालत बिगड़ने और कथित लापरवाही से जुड़े मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
उन्नाव ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *