दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Share
अचलगंज, उन्नाव। थाना अचलगंज पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।पुलिस के मुताबिक 8 जुलाई 2026 को अचलगंज थाने में मुकदमा संख्या 206/2026 के तहत बीएनएस की धारा 137(2) और 87 में मुकदमा दर्ज किया गया था।read more:https://pahaltoday.com/cmo-saved-the-lives-of-passengers-injured-in-a-road-accident/ विवेचना के दौरान मामले में बीएनएस की धारा 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 की बढ़ोतरी की गई।सोमवार को अचलगंज पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी दीपक कुमार पुत्र दुर्गाप्रसाद, निवासी ग्राम मान्धाताखेड़ा, थाना अचलगंज, उम्र करीब 21 वर्ष को कोलुहागाड़ा हाईवे के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *