पालिकाध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी ने किया ध्वजारोहण

Share

चन्दौसी। नगर पालिका परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया। पालिकाध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी ने ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही आयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में गणमान्य लोगों ने अपने विचार रखें।स्टेशन रोड स्थित नगर पालिका परिसर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यकम में सर्वप्रथम पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय व अधिशासी अधिकारी सत्येन्द्र प्रकाश ने ध्वजारोहण किया। जिसके उपरांत राष्ट्रगान गाया गया। इसके उपरांत पालिका कार्यालय से फव्वारा चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पालिकाध्यक्ष, ईओ व सभासदों द्वारा माल्यापर्ण किया।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/इसके बाद पालिका परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय ने सभी के समक्ष स्वतंत्रता दिवस का महत्व रखते हुए शहीदों के बलिदानों को याद किया। उन्होंने कहा प्रत्येक भारतीय के लिए तिरंगे का सम्मान पहले है। युवाओं को अपनी मेहनत से देश के विकास में सहयोग करना चाहिए। इसके साथ ही सभासदों के अलावा अन्य गणमान्यों ने अपने विचार रखें। इस अवसर पर पालिका के सभासदों के अलावा पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।
4. पालिका परिसर में ध्वजारोहण करती पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय।
5. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करती पालिकाध्यक्ष व अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *