चन्दौसी। बहजोई रोड स्थित एएम वर्ल्ड स्कूल व पंजाबी कालोनी स्थित एएम वर्ल्ड किड्ज स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें ध्वजारोहण के साथ छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के संस्थापक कृष्ण गोपाल मंगलम, डायरेक्टर अलका मंगल, अनूप मंगल व प्रधानाचार्या अर्चना सिरोही द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। इसके उपरांत नन्हे विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, रंगारंग नृत्यों, कविताओं एवं भाषणों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने भारत की संस्कृति, वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से दिया।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/ डायरेक्टर अलका मंगल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर शहीदों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है तथा बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करता है। प्रधानाचार्या अर्चना सिरोही ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मंचीय गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस अवसर पर काफी संख्या में लोगों की उपस्थिति रहीं।
……………