के एस चिल्ड्रन्स एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Share
कोतवाली देहात । के एस चिल्ड्रन्स एकेडमी में 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के मैनेजर  कपिल अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य  इंद्रपाल सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात मैनेजर कपिल अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य  इंद्रपाल सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सम्मानपूर्वक राष्ट्रगान गाया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया। पी.टी.आई. शंकर के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने जोश एवं उत्साह के साथ विभिन्न देशभक्ति के नारे लगाए। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मनमोहक देशभक्ति नृत्य एवं भाषण प्रस्तुत किए, जिसने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजर  कपिल अग्रवाल ने विद्यार्थियों को देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम, देश के प्रति अपने कर्तव्यों एवं एक जिम्मेदार नागरिक बनने के महत्व के बारे में प्रेरणादायक विचार दिए। प्रधानाचार्य  इंद्रपाल सिंह ने भी अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण अंतर-सदनीय नृत्य प्रतियोगिता रहा, जिसमें विद्यालय के चारों सदनों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने शानदार नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा एवं देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एयर हाउस ने प्राप्त किया, जिसकी हाउस इंचार्ज  रेणुका गौतम रहीं। द्वितीय स्थान फायर हाउस एवं वाटर हाउस ने प्राप्त किया, जिनकी हाउस इंचार्ज शिवानी चौधरी एवं पारुल मेहरा रहीं। वहीं तृतीय स्थान अर्थ हाउस ने प्राप्त किया, जिसकी हाउस इंचार्ज  मीनाक्षी विष्णोई रहीं।नृत्य प्रतियोगिता का निष्पक्ष मूल्यांकन मीनाक्षी शर्मा एवं अमरीन द्वारा किया गया। निर्णायकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति, तालमेल, भाव-भंगिमा, वेशभूषा एवं विषयवस्तु के आधार पर प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।समस्त कार्यक्रम एक्टिविटी इंचार्ज मानसी अग्रवाल की देखरेख एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यालय परिवार ने स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया और विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *