गंज । हर घर तिरंगा अभियान के तहत श्री विदुर गुरु गृह इण्टर कालेज दारानगर विदुरकुटी के छात्र छात्राओं द्वारा विशाल एवं भव्य तिरंगा रैली निकाली गई । रैली का शुभारंभ कालेज के प्रधानाचार्य कैलाश चंद द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। रैली ग्राम दारानगर के मुख्य मार्गों से होती हुई ग्राम गंज के पीपल चौराहा सब्जी मंडी पंजाब बैंक गंज अड्डा हल्दौर चौराहा आदि मार्गों से होते हुए गंज बिजनौर के मुख्य मार्ग से होते हुए पुनः विद्यालय गेट पर पहुंचकर समाप्त हुई ।
read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/रैली में छात्र छात्राओं ने हाथ में तिरंगा लेकर देशभक्ति मे गगनभेदी नारों और गीतों में द्वारा वातावरण में देशभक्ति की भावना जाग्रत करते हुए एक नया जोश भर दिया । रैली में भारत माता की आकर्षक झांकी ने सभी का मन मोह लिया। रैली के अंत में प्रधानाचार्य कैलाशचंद ने सभी से आहवान किया कि 15 अगस्त को अपने घरों दुकानों और प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराए और हर घर तिरंगा अभियान को जन भागीदारी का व्यापक स्वरूप प्रदान करे । उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन बान शान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है । इसके सम्मान और गौरव को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य है। रैली में व्यवस्था बनायें रखने में कालेज के समस्त स्टाफ ने सहयोग प्रदान किया।