गंज । श्री विदुर गुरु गृह इण्टर कालेज दारानगर विदुरकुटी में 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । सर्वप्रथम विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्र गीत गाया गया । ततपश्चात कालेज के प्रधानाचार्य कैलाशचंद द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान के पश्चात पूर्व प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में कालेज के छात्र छात्राओं लवदीप अक्शा मोहिनी अनुष्का अंकिता यादव अनाबिया नंदिता रिया शगुन आयुष सिंदरा मिसबा वंशिका यादव रिया जिंदल रवि कश्यप मयंक देव हिमांशु
read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/ वृन्दा कौशिक मनीष शाद फलक आदि ने रवि प्रकाश आर्य बबीता सिंघल दीना रानी मेघना शर्मा छवि के मार्गदर्शन में देशभक्ति गीतों पर आधारित नृत्य लघु नाटिकाओं और भाषणों की प्रस्तुति के द्वारा सभी का मन मोह लिया । कार्यक्रम का संचालन अध्यापक ओमप्रकाश द्वारा किया गया । उपप्रधानाचार्य अखिलेश कुमार अरुण त्यागी दिनकर सिंह सुमित कुमार द्वारा स्वतंत्रता दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य डी.पी सिंह करन सिंह राकेश कुमार प्रशांत कुमार शर्मा किसन सिंह आदि ने उपस्थित होकर छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम को व्यवस्थित करने में अपना सहयोग प्रदान किया।