जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मॉंदड़ ने की जनसुनवाई

Share

गाजियाबाद। जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मॉंदड़ ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना एवं संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं संतोषजनक समाधान किया जाना चाहिए।read more:https://pahaltoday.com/sdm-holds-public-meeting-in-bambhiva-all-three-cases-resolved-on-the-spot/ जिससे जनता को राहत मिल सके।जनसुनवाई के दौरान प्राप्त विभिन्न शिकायतों पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा शिकायतों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष बल दिया।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), सिटी मजिस्ट्रेट सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *