हर-घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

Share
भदोही। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर-घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत गुरुवार को एसपी अभिनव त्यागी एवं एएसपी शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में दुर्गागंज तिराहा, ज्ञानपुर से पुलिस लाइन, ज्ञानपुर तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना जागृत करना एवं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान बढ़ाना था।इस अभियान में सीओ धीरेंद्र सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, प्रभारी निरीक्षक यातायात सहित थाना ज्ञानपुर, पुलिस लाइंस एवं पुलिस कार्यालय में नियुक्त लगभग 250 पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर मार्च निकाला।read more:https://pahaltoday.com/adg-conducts-surprise-inspection-of-police-office-branches-emphasizes-speedy-redressal-of-public-grievances/देशभक्ति गीतों की स्वर लहरियों के बीच जय हिंद और वंदे मातरम के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण देशप्रेम से सराबोर हो उठा। पुलिस बल ने एकजुट होकर एकता, अखंडता और देशप्रेम का संदेश दिया। उल्लेखनीय है कि हर घर तिरंगा अभियान-2026 का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में देशभक्ति की भावना को प्रबल करना और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना है। 9 अगस्त से जिले में इस अभियान के तहत तिरंगा यात्रा, फ्लैग मार्च सहित विभिन्न कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *