गाजीपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय गाजीपुर की ओर से राज्य कर्मचारी महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के लिए विभिन्न खेलों में सिविल सर्विसेज जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल का आयोजन गुरुवार को नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोराबाजार के परिसर में किया गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुए चयन ट्रायल में विभिन्न विभागों के कुल सात सरकारी राज्य कर्मचारियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।चयन एवं ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने अपने-अपने खेलों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए चयन के लिए दावेदारी पेश की। प्रतियोगिता में कर्मचारियों का उत्साह देखते ही बना। खेल विभाग की ओर से चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया।read more:https://pahaltoday.com/adg-conducts-surprise-inspection-of-police-office-branches-emphasizes-speedy-redressal-of-public-grievances/जिला खेल अधिकारी देवी प्रसाद ने बताया कि सिविल सर्विसेज चयन ट्रायल का उद्देश्य राज्य कर्मचारियों में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाना और उन्हें उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर उपलब्ध कराना है।चयन प्रक्रिया को खो-खो प्रशिक्षक राधेश्याम सिंह यादव, हॉकी प्रशिक्षक बृजेश कुमार, बैडमिंटन प्रशिक्षक चंदन यादव एवं एथलेटिक्स प्रशिक्षक विजय ने संपन्न कराया। सभी प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से मूल्यांकन किया।मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद के निर्देशन में आयोजित चयन एवं ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिला खेल कार्यालय के अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने चयन प्रक्रिया के दौरान खेल भावना, अनुशासन और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा।जिला स्तरीय चयन ट्रायल में सात कर्मचारियों के प्रतिभाग करने के बाद चयनित खिलाड़ियों की सूची खेल विभाग की ओर से निर्धारित प्रक्रिया के तहत तैयार की गई।