*फिरोजाबाद*। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की पहल पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उनके प्रति आभार जताया। इस दौरान महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर जनसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और आमजन की सुरक्षा के प्रति उनके समर्पण को सलाम किया।जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का अभियान में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दीदियों ने जिस समर्पण और देशभक्ति के साथ राष्ट्रध्वज तिरंगे का निर्माण किया है, उससे पूरे जिले में राष्ट्रप्रेम की नई अलख जगी है। यह पहल महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन के साथ ही महिला सशक्तीकरण का जीवंत उदाहरण है।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के पावन अवसर पर फिरोजाबाद पुलिस और जिला प्रशासन सभी बहनों को सुरक्षा, सम्मान और सौहार्दपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं द्वारा पुलिसकर्मियों को बांधा गया रक्षा सूत्र महज परंपरा नहीं, बल्कि जनसेवा, कर्तव्य, निष्ठा और आमजन की सुरक्षा के संकल्प को और मजबूत करने का प्रतीक है।डीएम ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से अपील की कि वे समाज के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज फहराने और आजादी के महापर्व से गर्व के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जब महिला शक्ति आत्मनिर्भर बनती है तो पूरा समाज और राष्ट्र प्रगति की राह पर आगे बढ़ता है। महिलाओं की मेहनत और देशभक्ति सभी के लिए मिसाल है।कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी और डीसी एनआरएलएम तूलिका श्रीवास्तव का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक रविशंकर प्रसाद के विशेष योगदान के लिए भी आभार जताया।