घर-घर तिरंगा अभियान के तहत एबीसी मांटेसरी के बच्चों ने निकाली रैली

Share
चन्दौसी। एबीसी किड्स मॉन्टेसरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से विद्यार्थियों के लिए विभिन्न देशभक्ति एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन कर उनमें राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना विकसित की जाएगी। इसी क्रम में गुरुवार को हर घर तिरंगा अभियान केअंतर्गत कक्षा यूकेजी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई।स्टेशन रोड स्थित विद्यालय से रैली का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थी हाथों में तिरंगा लेकर व देशभक्ति के नारों से वातावरण को देशप्रेम की भावना ओत-प्रोत कर रहे थे। साथ ही सभी से अपने घरों में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित कर रहे थे। इस दौरान विद्यालय की संचालिका संगीता भार्गव ने विद्यार्थियों को 15 अगस्त के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में जीवन जी रहे हैं।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteउन्होंने बच्चों को राष्ट्रध्वज का सदैव सम्मान करने तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ देश के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय प्रतीकों के महत्व से भी परिचित कराया जा रहा है। विद्यालय परिवार का उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही देशप्रेम एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। शुक्रवार को प्री-नर्सरी एलकेजी तक के नन्हे विद्यार्थियों द्वारा भारत माता का मानचित्र/आकृति बनाई जाएगी। इस रचनात्मक गतिविधि में छोटे बच्चे उत्साहपूर्वक भाग लेकर भारत की आकृति को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत करेंगे। गतिविधि के माध्यम से बच्चों को भारत देश की पहचान और उसके प्रति प्रेम एवं सम्मान का भाव समझाया जाएगा। इस अवसर पर शालू, निशा, काजल, प्रिया, सिल्की, इशिता, सरिता, अंकिता, शिल्पा, सोनल, दीपिका, दीक्षा, अर्शी, शालिनी, मीनू, गौरव आदि अध्यापिकाओं का सहयोग रहा।
…………………
3. एबीसी किड्स मॉन्टेसरी के विद्यार्थी तिरंगा रैली निकालते हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *