हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज में “”जश्न ए आजादी”” सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

Share

मुरादाबाद। हिंदू मॉडल इंटर कालेज में पराय ह्यूमन फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से जश्न ए आजादी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिससे सभी वर्ग के बच्चों ने प्रतिभाग करते हुए प्रस्तुति दी। विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सीमा मिड्ढा ने दीप प्रज्जवलित व भारत माता का जयकारा लगाकर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. मीनू मेहरोत्रा, पंकज कुमार सक्सेना, दीपाली अग्रवाल, मोना गुप्ता व अनीशा मौजूद रहीं। निर्णायक मंडल में सुप्रसिद्ध नृत्यांगना हेमा अरोड़ा, वंदना वर्मा और वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ. पंकज दर्पण रहे।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/प्रतियोगिता में 156 बच्चों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रस्तुति दी। ग्रुप ए में कौशल्या इंटर कॉलेज की छात्राएं मान्या, राधिका, जानवी, सोनाक्षी निधि और खुशी के अलावा ग्रुप बी में साहू रमेश कुमार कन्या इंटर कॉलेज की प्रत्यूषा सैनी, मीठी रस्तोगी, इशिका यादव, योगिता, पावनी यादव, मान्य रस्तोगी ने विजेता का स्थान प्राप्त किया। पी एच एफ की संस्थापिकागरिमा सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व से पूर्व हमारी संस्था के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसका उद्देश्य यह संदेश देना है कि देश सबका है और हम सब हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई गरीबी अमीरी सबसे ऊपर उठकर भारतीय है। हमारे कार्यक्रम के मंच पर अंग्रेजी माध्यम, हिंदी माध्यम, एनजीओ के स्कूल एवं सरकारी स्कूल सभी वर्ग के बच्चे एक साथ प्रतिभाग करते है, जो की राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।

1. प्रतियोगिता में पुरुस्कृत बच्चें व अतिथि।
2. कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देती छात्राएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *