ग्राम पंचायत गैहरा में महिला मंडलों व SHGs संग बैठक: नशामुक्ति और प्राकृतिक खेती पर ललित ठाकुर ने की सार्थक चर्चा

Share

विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गैहरा में पंजीकृत महिला मंडलों एवं स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की सम्मानित महिला सदस्यों के साथ ए.पी.एम.सी. (APMC) चंबा के चेयरमैन ललित ठाकुर की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में क्षेत्र के विकास और सामाजिक उत्थान से जुड़े कई अहम विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। चर्चा के दौरान विशेष रूप से युवाओं को नशे की गर्त से बचाने, ‘चिट्टे’ जैसी जानलेवा सामाजिक बुराई को क्षेत्र में पनपने न देने और समाज में व्यापक जागरूकता फैलाने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही, पर्यावरण और स्वास्थ्य की रक्षा के लिए प्राकृतिक खेती को अपनाने और उसे बढ़ावा देने पर भी गहराई से बात हुई।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/बैठक को संबोधित करते हुए ए.पी.एम.सी. चेयरमैन ललित ठाकुर ने कहा कि महिलाएं समाज की सबसे मजबूत कड़ी हैं और किसी भी बड़े सामाजिक बदलाव की शुरुआत उनकी सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने विश्वास जताया कि क्षेत्र की जागरूक मातृशक्ति नशामुक्त समाज, स्वस्थ परिवार और प्राकृतिक खेती के प्रसार में अग्रणी भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत गैहरा की प्रधान इंदु बाला, सामाजिक कार्यकर्ता किशन चंद (उर्फ मंत्री), सतेंद्र कुमार, सुरेंद्र, राजीव, प्यार सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग और भारी संख्या में महिला शक्ति उपस्थित रही। अंत में सभी ने मिलकर अपने क्षेत्र को सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध बनाने का दृढ़ संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *