पांगी के प्रघवाल मोड़ पर राशन से भरा ट्रक पलटा; चालक और परिचालक घायल, बड़ा हादसा टला

Share

चंबा/पांगी: हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र पांगी में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बुधवार को किलाड़ मुख्यालय के काकल पानी से आगे प्रघवाल मोड़ के पास आवश्यक राशन सामग्री लेकर जा रहा एक ट्रक (HP-73A-1255) तीखे मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें लदा सारा राशन सड़क पर बिखर कर खराब हो गया। हादसे की तेज आवाज सुनते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और प्रशासन को सूचना देने के साथ-साथ राहत कार्य में जुट गए।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/स्थानीय निवासियों और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से ट्रक में फंसे चालक व परिचालक को सुरक्षित बाहर निकालकर तुरंत सिविल अस्पताल किलाड़ पहुँचाया गया। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों की हालत खतरे से बाहर है, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान होने से टल गया। घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में प्रशासन द्वारा सामान्य कराया गया। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है, हालांकि शुरुआती तौर पर तीखे और खतरनाक मोड़ पर वाहन का संतुलन बिगड़ना ही हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पांगी जैसे दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्रों में बार-बार हो रही ऐसी घटनाएँ एक बार फिर सतर्क और सुरक्षित ड्राइविंग की सख्त आवश्यकता को रेखांकित करती हैं।

ReplyForward

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *