पीड़ितों की बुलन्द आवाज थे किसान नेता मुकेश सिंह

Share

शोषितों और पीड़ितों की बुलन्द आवाज व सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले स्व मुकेश सिंह की जयंती के मौके पर भाकियू के करीब 5 दर्जन कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान किया। इसके साथ ही अलग अलग जगहों पर मरीजों को फल वितरित किये गए तथा जनपद के समस्त ब्लाकों में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपने प्रिय किसान नेता की याद में पौधरोपण किया और पर्यावरण को बचाने का संकल्प भी लिया। विदित हो कि भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव रहे स्व मुकेश सिंह ने किसान,गरीब और मजदूरों की लड़ाई लड़ने के साथ ही नेत्रदान,देहदान रक्तदान और सामूहिक विवाह जैसे पुनीत कार्यक्रमो का आगाज कर जनपद में एक कुशल जननेता के रूप में अपनी पहचान बनाई थी।उनके इसी सेवा भाव को देखते हुए 12 अगस्त दिन बुधवार को अपने चहेते किसान नेता की जयंती पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाई गई।जिला अध्यक्ष हौसिला प्रसाद व उत्तम सिंह की अगुवाई में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में बृहद रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।इसी क्रम में सीएचसी सिरौलीगौसपुर, बनीकोडर व सूरतगंज में कार्यकर्ताओ द्वारा फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किये गए।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/इसके अलावा जनपद के सभी ब्लॉकों में कार्यकर्ताओ ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प भी लिया। रक्तकोष प्रभारी डॉ बीपी सिंह की देखरेख में ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में उत्साहित कार्यकर्ताओ ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।करीब 5 घण्टे चले इस कार्यक्रम में कुल 61 कार्यकर्ताओ ने रक्तदान कर समाजसेवा की मिसाल कायम की। रक्तदान करने वालो में मुख्य रूप से मुकेश सिंह के दोनों बेटों राहुल और विक्रांत सहित नुसरत अली, राम करन, अशोक कुमार, सुभाष चन्द, विनोद कुमार, संजय, अरविंद कुमार, बृजेश कुमार, कुश कुमार, जयकरन सिंह, अमर सिंह, सिराज अहमद, राम अचल, लालू यादव, मीरा देवी, रुकमणी देवी, आकाश, आनन्द, वीर बहादुर सिंह, राकेश कुमार, शिवम सिंह, सत्येंद्र वर्मा, सतीश कुमार, प्रेम चन्द, प्रमोद कुमार, उमेश कुमार आदि शामिल रहे। कार्य्रकम के पश्चात सभी ने मुकेश सिंह के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल, अनिल वर्मा, अनुपम वर्मा, गिरीश चन्द, सतीश वर्मा रिन्कू, राम सेवक रावत, ओम प्रकाश वर्मा, रामानंद, शिव नरायन सिंह, रईस अहमद आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *