संत रविदास रथ यात्रा में शामिल हुए विधायक बृजेश कुमार रावत

Share
उन्नाव मोहान विधानसभा क्षेत्र के नवाबगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत बक्तू खेड़ा सहित कई गांवों में आयोजित संत रविदास जी की रथ यात्रा में विधायक बृजेश कुमार रावत ने शामिल होकर पावन कलश का वंदन किया और संत रविदास जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया।इस अवसर पर विधायक ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन समाज को समता, सद्भाव, सामाजिक एकता और मानव सेवा का संदेश देता है।
उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के आदर्श और विचार समाज में भाईचारे तथा आपसी सद्भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *