नसीरपुर पुलिस ने अवैध तमंचे व कारतूस के साथ युवक को दबोचा

Share
*फिरोजाबाद*। थाना नसीरपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हैबतपुर अंडरपास के पास से एक युवक को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नसीरपुर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ सूचना पर पुलिस ने हैबतपुर अंडरपास के पास घेराबंदी कर अमन पुत्र सतेन्द्र उर्फ करु निवासी ग्राम प्रहलादपुर, थाना बरनाहल, जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ थाना नसीरपुर में मुकदमा संख्या 196/26, धारा 9/25 आयुध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध फिरोजाबाद और मैनपुरी जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, आबकारी अधिनियम, हत्या के प्रयास समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *