देवा में प्राथमिक शिक्षक संघ की नई ब्लॉक कार्यकारिणी गठित

Share

बाराबंकी। विकासखंड देवा के उच्च प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर में शनिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई देवा की नवीन कार्यकारिणी के गठन के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कोषाध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष सत्य प्रकाश तिवारी एवं ब्लॉक मंत्री अभिजीत श्रीवास्तव ने की। नई कार्यकारिणी में ओम प्रकाश यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनुज श्रीवास्तव को ब्लॉक कोषाध्यक्ष तथा गौरी शंकर मौर्य, अखिलेश तिवारी, प्रमिला कुमारी, प्रीति मिश्रा और सियावती वर्मा को ब्लॉक उपाध्यक्ष बनाया गया।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/ वहीं, कीर्ति पाल, संजीव वर्मा, शुभम सैनी, मोहम्मद असलम और कीर्ति सिंह को ब्लॉक संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रीति मौर्य को ऑडिटर तथा आकाश वर्मा और अमित कुमार कनौजिया को मीडिया प्रभारी बनाया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।  ब्लॉक अध्यक्ष सत्य प्रकाश तिवारी ने संगठन के प्रति पदाधिकारियों की जिम्मेदारी एवं सहभागिता पर प्रकाश डाला। ब्लॉक मंत्री अभिजीत श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन शिक्षकों की पारंपरिक एवं वर्तमान समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य कर रहा है। शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए संगठन संवेदनशीलता के साथ प्रयासरत रहेगा। बैठक में सुमित पांडेय, आलोक पांडेय, राहुल कुमार, सुनील कुमार वर्मा, सुरेश चंद्र, सुमन त्रिगुणायत, कुसुम मौर्य, अशोक कुमार, महेंद्र प्रताप, पूनम देवी, नीतू सिंह, प्रदीपता वर्मा, गरिमा राय, रश्मि गुप्ता, विशेषा देवी, शिखा वर्मा और पूजा यादव समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *