भदोही। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए विशेष अभियान चलाया गया। एसपी अभिनव त्यागी के निर्देशन एवं एएसपी शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों द्वारा ग्राम, कस्बा, मोहल्ला, शिक्षण संस्थान एवं मंदिरों में भ्रमण कर चौपाल लगाई गई।इस दौरान बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपाय व गुड टच एवं बैड टच की पहचान बनाई गई। महिलाओं के अधिकार एवं महिला संबंधी अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर के सुरक्षित उपयोग को बताया गया।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ यातायात नियमों की जानकारी एवं पालन के लिए प्रेरित किया गया। समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए ग्राम चौपाल में संवाद किया गया। महिलाओं को बताया गया कि बस, रास्तों एवं सार्वजनिक स्थानों पर छेड़खानी होने पर डरें नहीं। तत्काल 1090 वीमेन पावर लाइन पर शिकायत करें या निकटतम थाने पर एफआईआर दर्ज कराएं। महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090-वीमेन पावर लाइन, 181-वीमेन हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 102-गर्भवती एवं नवजात एम्बुलेंस, 108-एम्बुलेंस सेवा,1098-चाइल्ड लाइन, 101-अग्निशमन सेवा व 1930- साइबर हेल्पलाइन की जानकारी देकर जागरूक किया गया।