नलकूपों पर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के विद्युत उपकरण बरामद

Share

नागल। पुलिस ने शुक्रवार सुबह किसानों के नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी करने वाले एक एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी के विद्युत उपकरण बरामद कर उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय  पेश कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि गांव बढेडी कोली निवासी ओमकार ने एक दिन पहले पुलिस को शिकायत करते हुए बताया था कि बुधवार रात गांव बढेडी कोली के जंगल में उसके खेत पर बने नलकूप से अज्ञात चोरों ने सेंधमारी करते हुए वहां से कट आउट, समरसेबल केबिल स्टाटर आदि विद्युत उपकरण चोरी कर लिया है।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/पुलिस ने चोरी की घटना दर्ज करते हुए जांच पड़ताल में गांव बढेडी कोली निवासी आश मोहम्मद का नाम चोरी की घटना में प्रकाश में आया था शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आश मोहम्मद को उसके घर से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर नलकूप से चोरी किए गए कट आउट, समरसेबल का केबिल बरामद कर शातिर चोर आश मोहम्मद को न्यायालय पेश कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *