वनवासी गांवों की भांति घुमंतू समुदाय के विकास का सपना होगा साकार :डॉ दिलीप अग्निहोत्री 

Share
लखनऊ। राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने वनवासी गांवों के विकास का सपना साकार किया है। इसी क्रम में विमुक्त और घुमंतू जातियों के सामाजिक आर्थिक विकास और कल्याण के लिए उत्तर प्रदेश घुमंतू विकास बोर्ड के गठन का निर्णय लिया गया। इससे विमुक्त और घुमंतू जातियों को भी विकास की मुख्यधारा में शामिल करने का लक्ष्य भी पूरा होगा।read more:https://pahaltoday.com/weavers-to-be-empowered-by-modern-technology-handloom-industry-in-nandganj-gains-new-momentum/राज्य सूचना आयुक्त ने पिछले दिनों पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक जनपदों और सोनभद्र की यात्रा का उल्लेख किया। इस दौरान उन्होंने इन जनपदों के वनवासी ग्रामों का भी भ्रमण किया था। वहां के लोगों से संवाद किया था। इन गांवों में बिजली, पक्के मकान, पेयजल आदि की चमक दिखाई देती है। वनटांगिया,मुसहर, थारू,कोल और बक्सा जैसे समुदायों ने स्वतंत्रता के बाद पहली बार ऐसा विकास देखा है। इसी प्रकार अब विमुक्त घुमंतू समुदाय का भी विकास होगा। उनके बच्चे भी बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *